Site icon Dainik Savera Times

Breaking : Jalandhar में मशहूर Haveli पर चला Bulldozer, हो गया बड़ा हंगामा

जांलधरः 66 फुट रोड पर स्थित क्यूरो माल की बिल्डिंग में एक हवेली मालिक द्वारा पार्किंग एरिया में नगर निगम के किए जा रहे निर्माण पर कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की है। वहीं आज नगर निगम की टीम ने जैसे ही वहां डिच मशीन चलाई, वहां मौजूद लेबर के आदमियों तथा हवेली के प्रतिनिधियों ने विरोध कर दिया।

जैसे ही निगम ने कार्रवाई की उसके बाद हंगामा हो गया। इस विरोध के चलते निगम टीम पर पथराव भी किया गया। हवेली के कर्मियों और काम कर रहे मजदूरों ने निगम की एटीपी पूजा की गाड़ी घेर ली। गुस्साई भीड़ ने पहले गाड़ी की बोनट पर मुक्के मारे, टायरों की हवा निकाल दी और गाड़ी पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। एटीपी की गाड़ी को भीड़ ने एक घंटे तक घेरे रखा।

Exit mobile version