Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: संगरूर के मेरीटोरियस स्कूल में बच्चों को दिया गया खराब खाना, बड़ी गिनती में विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत

December 2, 2023

Breaking: संगरूर के मेरीटोरियस स्कूल में बच्चों को दिया गया खराब खाना, बड़ी गिनती में विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत

संगरूर के घावदा में बने मेरीटोरियस स्कूल मैं बच्चों को खराब खाना दिया गया। जिसके कारण बड़ी गिनती में बच्चे बीमार हो गए हैं। जिन्हे जल्द ही संगरूर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार 40 के अंदाजन बच्चे खाना खाने से बीमार हुए हैं।

स्कूल के आगे बच्चों के मां-बाप रो रहें और परेशान हो रहे। स्कूल प्रशासन की तरफ से स्कूल के दोनों गेट बंद किए गए। संगरूर के एसडीएम और विधायक नरेंद्र कौर भराज स्कूल में पहुंचे हैं। इस मामले की जांच जारी हो चुकी है। बता दें स्कूल के अंदर हॉस्टल बना है वहीं मैस में खाना खाकर बच्चे बीमार हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें