Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली फरलो, बागपत में 21 दिन बिताएंगे

August 13, 2024

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली फरलो, बागपत में 21 दिन बिताएंगे

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 21 दिनों का फरलो मिल गई है। जिसके बाद आज सुबह 6:50 बजे उसके कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। राम रहीम रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 21 दिनों की फरलो के दौरान गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। साल 2024 में गुरमीत राम रहीम दूसरी बार सलाखों से बाहर आया है। बता दें कि राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

अभी 2 दिन पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा था कि वह राम रहीम को सोच-समझकर फरलो या पैरोल दे। इसके बाद सरकार ने राम रहीम को इस शर्त पर फरलो दी कि वह 21 दिन तक बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। इस दौरान राम रहीम अपने अनुयायियों के साथ अपना जन्मदिन मनाएगा। इससे पहले 10 अगस्त को हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें राम रहीम को बार-बार पैरोल या फरलो देने पर सवाल उठाए गए थे। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है।

चुनाव से पहले राम रहीम का जेल से बाहर आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी उसे अलग-अलग चुनावों से पहले पैरोल-फर्लो मिल चुकी है। वह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहा है। राम रहीम इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जेल से बाहर आना चाहता था। उसका कहना था कि वह 14 दिन की पैरोल का हकदार है। हालांकि हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने राम रहीम को पैरोल नहीं दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें