Site icon Dainik Savera Times

Breaking: पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्म सोत के घर पर ईडी ने की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कथित वन घोटाले के सिलसिले में पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के परिसरों सहित पंजाब में कई स्थानों पर तलाशी ली।ईडी के एक सूत्र ने कहा कि एजेंसी की टीमें धर्मसोत और एक ठेकेदार के परिसरों की तलाशी ले रही हैं।हालांकि, ईडी के अधिकारी घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं।इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने राज्य में वन मंत्री रहे धर्मसोत से पूछताछ की थी। कथित करोड़ों रुपये के वन घोटाले की जांच पहले पंजाब में सतर्कता ब्यूरो द्वारा की गई थी और मनी लॉन्ड्रिंग का ईडी मामला उसी पर आधारित है।

Exit mobile version