Site icon Dainik Savera Times

Breaking : ब्यास में चली सरेआम गोलियां, पूर्व सरपंच के पति और आढ़ती का किया कत्ल

ब्यास: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आयी है जिसमें सठियाला गांव पूर्व सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

बता दें कि, अज्ञात लोगों द्वारा पूर्व सरपंच के पति पर करीब तीन से चार गोलियां चलाई गई। जिसके बाद इलाज के दौरान आढ़ती की मौत हो गई और मृतक का नाम गुरदीप सिंह गोखा है। बताया जा रहा है कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर आये और गोलीबारी शुरू कर दी।

आढ़ती गुरदीप सिंह गोखा को करीब पांच गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें बाबा बकाला सिविल अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। इस मौके पर मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि हमें पता चला कि गुरदीप सिंह गोखा की दाना मंडी में तीन मोटरसाइकिल युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

हम अस्पताल पहुंचे हैं जहां उनका शव पड़ा है, हमने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब हमें सुचना मिली तभी हम मौके पर पहुंच गए हैं और मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

Exit mobile version