Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला परिषद में रिश्वत के आरोप, ब्लॉक समिति चेयरमैन बोले- ‘मुझसे भी मांगी रिश्वत’

July 29, 2026

जिला परिषद में रिश्वत के आरोप, ब्लॉक समिति चेयरमैन बोले- ‘मुझसे भी मांगी रिश्वत’

Bribery allegations in the Zila Parishad : लुधियाना। जिला परिषद कार्यालय में कथित रिश्वतखोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के सामने स्थित जिला परिषद कार्यालय को लेकर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति चेयरमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत विकास विभाग के अधिकारियों पर काम के बदले रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए।

AAP चेयरमैन का बड़ा खुलासा

उन्होंने दावा किया कि रिश्वत नहीं देने पर उनकी फाइलें लौटा दी गईं और मामले की शिकायत विजिलेंस के साथ-साथ संबंधित मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां को भी दी गई है। वहीं, वायरल ऑडियो की सत्यता अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ब्लॉक समिति के AAP चेयरमैन ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके ऑफिस से जुड़े एक अधिकारी को काम न करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद चेयरमैन ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और एक ऐसे ऑडियो का ज़िक्र किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंचायत विकास विभाग के अधिकारी रिश्वत के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे भी रिश्वत मांगी गई थी और ये आरोप पूरी तरह सच हैं।

रिश्वत मांगने का आरोप, विजिलेंस से जांच की मांग

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत विकास विभाग के अधिकारियों ने काम करवाने के बदले उनसे रिश्वत मांगी थी और रिश्वत न देने पर उनकी फाइलें लौटा दी गईं। उन्होंने कहा कि उनके एक कर्मचारी से भी रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और जिसे झूठे आरोपों में सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके JE ने भी इस बारे में विजिलेंस विभाग को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह पूरा मामला अपने संबंधित मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के ध्यान में भी लाया है और सरकार व विजिलेंस ब्यूरो से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना बाकी है कि उस ऑडियो में कितनी सच्चाई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि लुधियाना ब्लॉक-2 विकास समिति के चेयरमैन ने पंचायत विभाग के अधिकारियों से रिश्वत मांगी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कौन सही है और कौन गलत।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें