Site icon Dainik Savera Times

ऑटो में सवारी को लेकर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, दो लोग गंभीर जख्मी,कईयों को आई मामूली चोट

जालंधर लंबा पिंड चौक पर देर रात दो ऑटो चालकों में जमकर हंगामा हुआ। 20 रुपए की सवारी को लेकर दोनों में विवाद इतना बड़ गया कि दोनों तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चल रहे थे। हालांकि इस पत्थरबाजी के खेल में दो लोग हताहत हुए है। लेकिन काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। इस दौरान दोनों पक्षों के झगड़े के कारण काफी देर कर लम्मा पिंड से किशनपुरा की तरफ जाता सड़क मार्ग बंद रहा है। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले लम्मा पिंड चौक पर शराब ठेके के बाहर दो ऑटो चालकों की लड़ाई हुई थी।

लड़ाई तो लेकर आज समझौते के लिए दोनों गुटों ने मीटिंग रखी थी। लेकिन मीटिंग शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया और दोनों तरफ से ईंट पुत्थर चलने शुरू हो गए। लम्मा पिंड के ही रहने वाले भीरा नामक युवक ने बताया कि घुग्गा, प्रिंस, मोटा ने अपने घर की छत से ईंटे-पत्थर मारे हैं। लम्मा पिंड चौक पर दो गुटों में ईंटें चलती रहीं और दहशत का माहौल बना रहा। किशनपुरा रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। लोगों ने इस हंगामे के बारे में पुलिस को तुरंत फोन भी किया। लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस करीब एख घंटे केल बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के लड़कों को अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।

Exit mobile version