Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

राखी बंधवाने आए साले की जीजा ने गला रेतकर की हत्या

September 3, 2023

राखी बंधवाने आए साले की जीजा ने गला रेतकर की हत्या

मोहाली : जीरकपुर में बीती रात एक जीजा ने राखी बनाने आए अपने साले की गला रेतकर हत्या कर दी। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक पति पत्नी अंजे व नेहा निवासी उत्तर प्रदेश गोदाम क्षेत्र में किराए के घर में रह रहे थे। उनका रोजाना आपस में झगड़ा होता था और अंजे अपनी पत्नी नेहा को पीटता था। बीती रात भी करीब 9 बजे अंजे अपनी पत्नी से सड़क पर बहस कर रहा था और उसने अपनी पत्नी का सिर सीढ़ी में मारकर घायल कर दिया था। राखी का त्योहार होने के कारण नेहा का भाई निखिल यादव भी राखी बंधवाने बहन के घर आया हुआ था। अपनी बहन के साथ मारपीट होती देख उसने अपने जीजा से कहा कि वह अपनी बहन को अपने साथ ले जाएगा। सूत्रों से पता चला कि अंजे अपनी पत्नी और साले से झगड़ा कर यह कह कर चला गया था कि वह वापस नहीं आएगा, लेकिन रात में वह नारियल काटने वाला दात लेकर घर लौटा और बाहर सो रहे निखिल की गर्दन पर हमला कर उसका गला काट दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें