Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में 3 किलो हैरोइन के साथ भाई, बहन और भाभी गिरफ्तार

अमृतसर: जिला शहरी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन किलो 120 ग्राम हैरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन तस्करों के नाम हरप्रीत कौर (23 वर्ष), मुस्कान (18 वर्ष) और नीरज शर्मा (22 वर्ष) सभी निवासी तुंगापाई, मोहकमपुरा है। पकड़ी गई मुस्कान और नीरज भाई-बहन हैं, जबकि हरप्रीत कौर उनकी भाभी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मोहकमपुरा के कृष्णा नगर स्थित सिल्वर स्टोन स्कूल के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध महिला को रोका, जो एक पैकेट फेंककर भागने की कोशिश कर रही थी।

जांच में पैकेट के अंदर 6 पैकेटों में कुल 3 किलो 120 ग्राम हेरोइन मिली। महिला की पहचान हरप्रीत कौर पत्नी सागर के रूप में हुई। जांच के दौरान हरप्रीत कौर ने खुलासा किया कि इस नैटवर्क में उसके पति सागर सहित मुस्कान, नीरज शर्मा और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने मुस्कान और नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इन महिलाओं को भेजी गई खेपों को आगे सप्लाई करने के निर्देश देता था। इसके अलावा जांच के दौरान दो अन्य आरोपी अर्शदीप सिंह, निवासी भैणी राजपुरा ओर सागर निवासी तुंगापाई, मोहकमपुरा को नामजद किया गया है।

मुस्कान और नीरज भाई-बहन हैं, जबकि हरप्रीत कौर उनकी भाभी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इन महिलाओं को भेजी गई खेपों को आगे सप्लाई करने के निर्देश देता था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए तस्करी में महिलाओं का सहारा लिया जा रहा था। आरोपी अब तक पुलिस को चकमा देकर कई खेप आगे सप्लाई कर चुके हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा इस नेटवर्क का भंडाफोड़ करने वाले थाना मोकमपुरा के इंचार्ज हर प्रकाश सिंह और उनकी टीम की सराहना की है। जल्दी इंस्पेक्टर उनकी टीम को सम्मानित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : अरब देशों में फंसे पंजाबियों के लिए आगे आए CM मान, मदद के लिए जारी किए Helpline No.

Exit mobile version