Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mansa में देवर-भाभी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

January 11, 2024

Mansa में देवर-भाभी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

बुढलाडा : मानसा जिले में देर रात एक बुजुर्ग महिला और पुरुष की बेरहमी से हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अहमदपुर गांव में अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। ये दोनों बुजुर्ग पड़ोसी थे और दोनों में देवर-भाभी का रिश्ता था। फिलहाल इस मामले में थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अहमदपुर निवासी जंगीर सिंह (62) और रणजीत कौर (60) पड़ोसी थे और रिश्ते में देवर-भाभी थे। रात को अज्ञात लोगों ने किसी पर हमला कर दिया। लेकिन मामले में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है कि ये हत्या क्यों की गई है। फिलहाल थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें