भिखीविंड/ खालड़ा : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे सुआ नौशहरा ढाला पटरी क्षेत्र में बी.एस.एफ. और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 624 ग्राम हैरोइन तथा 124 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद की गई। इस संबंध में थाना सराय अमानत खां के ए.एस.आई. अशोक कुमार ने बताया कि बी.एस.एफ. के इंस्पेक्टर स्विंदर कुमार आर्य द्वारा बताए गए स्थान पर बी.एस.एफ. अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया।
सुआ नौशहरा ढाला की पटरी से तलाशी के दौरान 624 ग्राम हैरोइन और 124 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। बी.एस.एफ. की 181 बटालियन द्वारा बरामद सामान थाना सराय अमानत खां पुलिस के हवाले कर दिया गया। ए.एस.आई. अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला नंबर 115 एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 22/61/85 तथा 25/26/29 के तहत दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।