Dainik Savera Times

BSF और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हथियार और 575 ग्राम हेरोइन की बरामद

तरनतारन : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने हथियार और नशा तस्करी को नाकाम करने में सफलता हासिल की। बता दें कि, बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में पिस्तौल के पुर्जे और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।

Punjab Police Joint operation
Punjab Police Joint operation

-रातभर तलाशी चलाया अभियान

तरनतारन जिले के डल गांव में, बीएसएफ की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पीले रंग की चिपकने वाली टेप में लिपटा एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसमें एक पिस्तौल की मैगज़ीन, उससे जुड़े पुर्जे, तीन रोशनी देने वाली छड़ें और तांबे के तार का लूप शामिल था। यह बरामदगी संकेत देती है कि तस्कर सीमा के इस पार हथियार पहुंचाने की कोशिश में थे।

-575 ग्राम हेरोइन का पैकेट किया जब्त

दूसरी ओर, फिरोजपुर जिले के किल्चे गांव के समीप एक खेत से, विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने 575 ग्राम हेरोइन का पैकेट जब्त किया। यह पैकेट भी पीले रंग की टेप में लिपटा हुआ था और इसमें एक धातु की अंगूठी भी लगी थी,ड्रोन से गिराए गए पैकेट की निशानी हो सकती है।

इस सफलता से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि देश की सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं और तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Exit mobile version