अमृतसर: 28 मार्च 2024 को बीएसएफ के खुफिया तंत्र को जिला अमृतसर के एक सीमावर्ती गांव में नशीले पदार्थों के साथ एक तस्कर की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली, जिसे तुरंत एसटीएफ अमृतसर के साथ साझा किया गया। बीएसएफ और एसटीएफ अमृतसर द्वारा एक संयुक्त अभियान तब अमृतसर जिले के गांव भल्लादवाल में संदिग्ध घर पर चलाया गया था। इस ऑपरेशन से हेरोइन का 01 पैकेट (कुल वजन- 500 ग्राम) बरामद हुआ और 01 संदिग्ध व्यक्ति (घर का मालिक) पकड़ा गया।

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच में अमृतसर में पर्यटक स्थल “सड्डा पिंड” के बाहर एक और संदिग्ध को पकड़ा गया। गांव चकला बख्श, थाना-अमृतसर के निवासी इस व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान हवाला रैकेट में शामिल होने और नशीली दवाओं के पैसे को पाकिस्तान स्थित तस्करों को हस्तांतरित करने के बारे में स्वीकार किया।
दोनों तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। बाद में उन्हें जिला अदालत अजनाला में पेश किया गया, जिसने उन्हें 2 अप्रैल 2024 को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल, अमृतसर भेज दिया। बीएसएफ इंटेलिजेंस टीम और एसटीएफ अमृतसर द्वारा सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध और अच्छी तरह से समन्वित संयुक्त अभियान पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए बीएसएफ के ईमानदार प्रयास और मजबूत संकल्प को रेखांकित करता है।