Site icon Dainik Savera Times

BSF को मिली बड़ी कामयाबी: अमृतसर व तरनतारन से पाकिस्तानी ड्रोन व करोड़ों की हेरोइन बरामद

चंडीगढ़: बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में ऑपरेशन चलाकर दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 40 करोड़ बताई जाती है।

बीएसएफ पंजाब के अनुसार एक इनपुट के आधार पर अमृतसर जिले के गांव अटारी में सर्च ऑपरेशन चलाया. कई घंटे तक चलाए गए ऑपरेशन के बाद यहां सीमावर्ती क्षेत्र में एक काले रंग का बैग पड़ा मिला.तलाशी लेने पर उसमें से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. हालांकि, अभी तक यह सुराग नहीं मिल सका है कि पाकिस्तान की तरफ से यह हेरोइन किस व्यक्ति को भेजी गई थी. अमृतसर से बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब करीब 35 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Exit mobile version