Dainik Savera Times

BSF को मिली बड़ी कामयाबी, तलाशी अभियान जरिए बरामद किया एक ड्रोन

गुरदासपुर : गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में 30 अप्रैल 2024 को एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ को सूचना मिली, जिसके बाद बीएसएफ के जवानाें ने सुबह लगभग 07:15 बजे संदिग्ध इलाके में पहुंचे और व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के तहत गुरदासपुर जिले के चौंतरा गांव से सटे एक खेत से एक ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया।

बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई फैंटम-4 के रूप में की गई है। सीमा क्षेत्र के पास एक अवैध ड्रोन की यह महत्वपूर्ण बरामदगी सीमा पार से ड्रोन खतरे को खत्म करने के लिए बीएसएफ के ईमानदार प्रयासों और प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Exit mobile version