Dainik Savera Times

BSF को मिली कामयाबी, अमृतसर सीमा पर ड्रोन और गुरदासपुर में हेरोइन की बरामद

BSF Gurdaspur

BSF Recovered Drone Heroin : बीएसएफ ने आज अमृतसर सीमा पर ड्रोन और गुरदासपुर में हेरोइन बरामद की हैं। बीएसएफ ने बीएसएफ खुफिया विंग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर और गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में पाकिस्तान स्थित ड्रोन और हेरोइन के पैकेट जब्त किए।

1 ड्रोन, चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक को आंशिक रूप से टूटी हुई हालत में बीएसएफ के जवानों ने सुबह करीब 08:15 बजे अमृतसर जिले के गांव- दाओके से सटे एक खेत से बरामद किया। 1 पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 500 ग्राम) को बीएसएफ के जवानों ने सुबह करीब 11:30 बजे गुरदासपुर जिले के गांव- गुरचक से सटे एक खेत से बरामद किया।

BSF Gurdaspur
BSF Gurdaspur

मादक पदार्थ पीले रंग के चिपकने वाले टेप से लिपटे पाए गए और पैकेट पर एक स्टील की अंगूठी भी लगी हुई थी, जिससे यह पुष्टि हुई कि यह ड्रोन द्वारा गिराया गया था। बीएसएफ खुफिया विंग की विश्वसनीय जानकारी और बीएसएफ जवानों की समय पर कार्रवाई ने सीमा पार से एक और ड्रोन घुसपैठ और मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

Exit mobile version