Site icon Dainik Savera Times

BSF और पंजाब पुलिस ने तरनतारन में संदिग्ध हेरोइन के पैकेट के साथ 1 ड्रोन किया बरामद

तनरतारन। बीएसएफ और पंजाब पुलिस को तरनतारन में कल शाम के समय एक स्थानीय ग्रामीण से बीएसएफ को जिला तरनतारन के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए बीएसएफ के जवान संदिग्ध इलाके में पहुंचे और पंजाब पुलिस के सहयोग से व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान शाम करीब 07:30 बजे सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 01 पैकेट (कुल वजन- 210 ग्राम) संदिग्ध हेरोइन के साथ 01 ड्रोन को क्षतिग्रस्त हालत में सफलतापूर्वक बरामद किया। नशीले पदार्थों को पीले चिपकने वाले टेप से लपेटा गया था और पैकेट पर एक लूप बनाया गया था। यह बरामदगी तरनतारन जिले के टी जे सिंह गांव के पास एक खेत में हुई।

बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लैसिक के रूप में की गई है। कानून का पालन करने वाले एक ग्रामीण द्वारा सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और बीएसएफ और पंजाब पुलिस के समन्वित प्रयासों ने सीमा पार से एक अवैध पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और नापाक प्रयास को विफल कर दिया।

Exit mobile version