Dainik Savera Times

बीएसएफ पंजाब ने तीन पैकेट हेरोइन के साथ दो पाकिस्तानी ड्रोन किया बरामद

तरनतारन। सीमा सुरक्षा बल पंजाब ने तलाशी अभियान के दौरान दो ड्रोन के साथ तीन पैकेट हेरोइन बरामद की। पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ की तीन अलग-अलग घटनाओं में बीएसएफ के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया और दो ड्रोन बरामद किए। पहली घटना में बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के कालिया गांव से एक ड्रोन और 580 ग्राम हेरोइन बरामद की।

दूसरी घटना में बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तरनतारन जिले के नूरवाला गांव से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए 540 ग्राम हेरोइन के पैकेट बरामद किए।

तीसरी घटना में बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर जिले के बरके गांव से एक पाकिस्तानी ड्रोन और 510 ग्राम हेरोइन बरामद की।

दो ड्रोन में से एक चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल है, जबकि दूसरा डीजेआई माविक 3 प्रो है। विश्वसनीय सूचना और बीएसएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई ने सीमा पार से पंजाब में ड्रोन घुसपैठ के एक और प्रयास को विफल कर दिया।

Exit mobile version