Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने तरनतारन सीमा से बरामद की हेरोइन से भरी 5 बोतलें, कोहरे का फायदा उठा तस्कर फरार

January 10, 2023

BSF ने तरनतारन सीमा से बरामद की हेरोइन से भरी 5 बोतलें, कोहरे का फायदा उठा तस्कर फरार

तरनतारन: बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम किया है। बीती रात सीमा पर गश्त कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरनतारन के गांव वान में कुछ हलचल महसूस की। जिसके बाद जवानों ने उन पर फायरिंग कर दी लेकिन तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जब बीएसएफ के जवानों ने क्षेत्र की तलाशी की तो उन्हें नशीले पदार्थों (हेरोइन) से भरी 5 बोतलें बरामद हुईं, जिसका वजन 2.5 किलोग्राम है। सीमा सुरक्षा बल के जवान पुरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहें हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें