Site icon Dainik Savera Times

BSF ने अमृतसर में 565 ग्राम हेरोइन की बरामद

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अमृतसर जिले के मोड गांव से 565 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन आने की आहट सुनने पर उसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की गयी। जवानों ने अमृतसर जिले के मोड गांव के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि जवानों द्वारा गहराई वाले क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने पीले चिपकने वाले टेप से लपेटा हुआ 565 ग्राम हेरोइन का एक छोटा प्लास्टिक कंटेनर गांव के खेत से बरामद किया।

Exit mobile version