Dainik Savera Times

Punjab के तरनतारन जिले में BSF ने बरामद किया एक ड्रोन

तरनतारन : तरनतारन जिले में बीएसएफ द्वारा एक ड्रोन की बरामदगी की गई हैं। आज सुबह एक स्थानीय किसान ने तरनतारन जिले में सीमा सुरक्षा बाड़ के पीछे एक खेत में ड्रोन की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ सैनिकों को सचेत किया। त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए बीएसएफ जवानों ने इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया।

सुबह लगभग 08:30 बजे तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के थेकलां गांव से सटे एक खेत में एक छोटा ड्रोन सफलतापूर्वक बरामद किया। बरामद ड्रोन चीन निर्मित DJI MAVIC 3 क्लासिक ड्रोन है। एक बार फिर कानून का पालन करने वाले किसान की सतर्क कार्रवाई ने बीएसएफ को सीमा पार से ड्रोन घुसपैठ को विफल करने में मदद की है।

Exit mobile version