Site icon Dainik Savera Times

बीएसएफ ने अमृतसर में दो ड्रोन और हेरोइन बरामद किया

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो ड्रोन और आधा किलो से अधिक हेरोइन बरामद की। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि 31 अक्टूबर को बीएसएफ खुफिया विंग की सूचना के आधार पर, उनके जवानों ने अमृतसर के सीमावर्ती गांव- धनोई खुर्द से सटे एक खेत से एक ड्रोन और धनोई कलां गांव से सटे एक खेत से एक 540 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद किया।

बीएसएफ ने खुफिया विंग द्वारा अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर, बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध क्षेत्र में तुरंत व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, शाम करीब 07:00 बजे, जवानों ने अमृतसर जिले के भरोपाल गांव से सटे एक खेत से एक ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। बरामद किए गए दोनों ड्रोनों की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।

Exit mobile version