Site icon Dainik Savera Times

तरन-तारन में BSF का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी तस्कर को किया ढेर; संदिग्ध सामान बरामद

BSF takes major action in Tarn Taran

BSF takes major action in Tarn Taran

पंजाब डेस्क: पाकिस्तान से ड्रोन और अन्य तरीकों के माध्यम से हेरोइन की तस्करी की घटनाओं पर BSF ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि इसी कड़ी में सोमवार रात तरनतारन के खेमकरण बॉर्डर एरिया में BSF की 142वीं बटालियन ने कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया। यह घटना बॉर्डर पोस्ट कालिया और नूर वाला के बीच हुई, जहां संदिग्ध व्यक्ति बॉर्डर पार से हेरोइन तस्करी की कोशिश कर रहा था।

संदिग्ध सामान बरामद

फायरिंग के दौरान कुछ और पाकिस्तानी स्मगलर भागने में सफल रहे। मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ। वल्टोहा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पट्टी भेजा गया। BSF और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

हेरोइन के साथ पकड़ा गया पाकिस्तानी युवक

कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक पाकिस्तानी युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। बॉर्डर सूत्रों के अनुसार, बॉर्डर पर ड्रोन एक्टिविटी भी बढ़ गई है। पाकिस्तानी तस्कर अक्सर गेहूं की फसल के समय हेरोइन की तस्करी करने का प्रयास करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी को रोकने के लिए BSF के जवान लगातार अलर्ट पर हैं और बॉर्डर की सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है।

Exit mobile version