Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज से शुरू होने जा रहा है पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

March 21, 2025

आज से शुरू होने जा रहा है पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

Budget Session of Punjab Assembly : पंजाब सरकार का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण से होगी। पंजाब का बजट 26 मार्च को पेश किया जाएगा।

दूसरी ओर, कल शाम राज्य मंत्रिमंडल ने पंजाब बजट 2025 को मंजूरी दे दी। यह जानकारी वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दी। हरपाल चीमा ने कहा कि 2025-26 का बजट 26 मार्च को पंजाब विधानसभा में पेश किया जाएगा। जबकि इस बजट पर 27 मार्च को बहस होगी। इसके साथ हरपाल चीमा ने बजट का ब्यौरा बताने से इनकार कर दिया।

विधानसभा ने सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले सदस्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी सदस्यों को सुबह 10:50 बजे तक विधानसभा पहुंचना होगा। राज्यपाल का स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद उनका संबोधन होगा।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 का बजट सत्र आज से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 26 मार्च को बजट पेश करेंगे। इसके बाद अगले दो दिनों तक बजट पर चर्चा होगी। वहीं, सरकार के कार्यकाल में अभी दो साल बाकी हैं, ऐसे में सरकार बजट सत्र के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश करेगी।

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद पंजाब सरकार का यह बजट आम आदमी पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। यह बजट प्रदेश की आगे की राजनीति तय करने वाला होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें