Bullet Stolen Outside House in Jalandhar : जालंधर। महानगर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना-3 के अंतर्गत काजी मोहल्ला का है, जहां देर रात करीब 3:30 बजे चोर घर के बाहर खड़ी काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट लेकर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित लव के मुताबिक, घटना को दो दिन बीत चुके हैं और पुलिस को शिकायत देने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, इलाके में पहले भी दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
ऐसे में पीड़ितों को इंसाफ ना मिलने के कारण कुछ लोग थानों में वाहन चोरी की शिकायतें भी नहीं दे रहे। ताजा मामला थाना 3 के अधीन आते काजी मोहल्ला से बुलेट चोरी का सामने आया है। जहां देर रात 3.30 बजे चोर घर के बाहर से बुलेट लेकर फरार हो गया। बृज मोहन के पुत्र लव ने बताया कि वह रोजाना की तरह घर के बाहर काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट नंबर PB08 FA 3917 खड़ा किया हुआ था। ऐसे में चोर आया और घर के बाहर से बुलेट लेकर फरार हो गया। लव ने कहा कि जब उसने सुबह 7:00 बजे देखा, तो घर के बाहर से बुलेट लापता था।
इसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज देखी तो सीसीटीवी फुटेज में एक चोर बुलेट ले जाता हुआ दिखाई दी। पीड़ित के अनुसार घटना को दो दिन बीत गए है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने थाना 3 में शिकायत दी हुई है। लव ने कहा कि पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया। बता दें कि थाना 3 के अधीन आते यह पहली चोरी की वारदात नहीं है। इससे पहले माईं हीरां गेट में आटे की चक्की, खिंगरा गेट में आटे की चक्की सहित अन्य दुकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई वारदात पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। यही कारण है कि चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।

