Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीन के विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की हुई मौत

February 4, 2024

जमीन के विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की हुई मौत

अमृतसर: सीमावर्ती गांव अवान वसआऊ में जमीन विवाद के चलते हुए झगड़े में गोलियां चली हैं। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। बलविंदर सिंह निवासी गांव अवान वसआऊ ने पुलिस को बताया है कि वह खेती के साथ-साथ गुरु द्वारा साहिब गांव शंकर को गांव का ग्रंथि है। उनकी रिहाईश गांव के बाहर खेतों में है। 15 साल से उनकी दो एकड़ जमीन पर खेती हो रही है। इस जमीन को गांव निवासी सतनाम सिंह ने उनके मनप्रीतम कौर से गिरवी रखा था। उनकी मां की मौत हो चुकी है। उन्होंने कई बार सतनाम सिंह से जमीन वापस मांगी और कहां के उनकी मां ने रकम वापस लौटा दी है। मगर इसके आप झूठ भी सतनाम सिंह और उसका परिवार नहीं मान रहा। अब जमीन के गलत कागजात तैयार करवा लिए हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

शुक्रवार की शाम को सतनाम सिंह, जसकरण सिंह, सतनाम सिंह के बेटे जगरूप सिंह और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया। गोलियां चलाई गई। जसकरण सिंह द्वारा रिवाल्वर के साथ गोलियां चलाई गई। एक गोली उनके बेटे गुरमुख सिंह के माथे पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना भिंडीसैदा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें