Site icon Dainik Savera Times

जालंधर फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक फेल, 3 कारों से टक्कर के बाद मचा हड़कंप

https://dainiksaveratimes.com/punjab/ludhiana-brs-nagar-iphone-17-pro-theft-attempt/

Gujarat Accident

Bus Brake Failure Triggers Multi-Vehicle Crash : जालंधर। बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक फेल होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेकाबू होकर पीछे की ओर खिसकी बस की तीन कारों से टक्कर हो गई, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा और फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया।

हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों को थाने ले जाकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000620456.mp4

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारू करवाया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। बताया गया कि बस की ब्रेक फेल होने से वह पीछे की ओर खिसकने लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रही कारों के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में कुल तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, एक महिला कार चला रही थी और इस दौरान उसकी गाड़ी का संतुलन भी बिगड़ गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000620455.mp4

मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई की। बस को फ्लाईओवर पार करवाकर सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, टक्कर के कारण वाहनों को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच के लिए वाहन चालकों को थाने ले जाया गया, जहां थाना प्रभारी द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Exit mobile version