Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में BRTS स्टेशन की छत से टकराई बस; छत पर बैठे 3 श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल

October 7, 2025

अमृतसर में BRTS स्टेशन की छत से टकराई बस; छत पर बैठे 3 श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल

अमृतसर: शहर के अल्फा वन मॉल के सामने सोमवार रात हादसा होने से मुक्तसर के श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल, बस की छत पर श्रद्धालु बैठे थे और वे बीआरटीएस स्टेशन की एलिवेशन से टकरा गए। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये श्रद्धालु मुक्तसर साहिब से आए थे और सेवा कर बस वापस लौट रही थी। बस की छत पर 15 के करीब सवारियां बैठी हुई थी।

अल्फा वन मॉल के सामने बने बीआरटीएस लेन से चालक ने बस को निकाल लिया। लेकिन, जब ये बस बीआरटीएस स्टेशन से गुजरी तो छत पर बैठे श्रद्धालु उसके लैंटर से टकरा गए और नीचे गिर गए। घटना के बाद भी ड्राइवर को हादसे का पता नहीं चला। पीछे से आ रहे लोगों ने बस को रोका और घटना के बारे में जानकारी दी। तकरीबन 5 से अधिक लोग बस से नीचे गिरे थे। तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बस के ड्राइवर को जब हादसे का पता चला तो वे मौके से फरार हो गया। जबकि, सवारियों ने जानकारी दी कि बस चालक तेज नहीं चला रहा था। लेकिन एक्सीडैंट का पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें: SP केके बिश्नोई की दुल्हनिया बनेंगी IPS अंशिका वर्मा, जानें कैसे शुरू हुई Love story

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें