Bus Flagged Off Under CM Pilgrimage Scheme : अमृतसर। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव गेहरी मंडी से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और माता श्री नैना देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा, भोजन और ठहरने सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और माता श्री नैना देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना राज्य के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने तीर्थ यात्रा योजना शुरू करके पंजाब के श्रवण पुत्र का फर्ज निभाया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं को अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की सुविधा मिल रही है तथा लोग इस प्रयास के लिए पंजाब सरकार को आशीर्वाद दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है।
इसके लिए मेडिकल टीमों की व्यवस्था भी की जाती है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के उचित प्रबंध किए जाते हैं, ताकि संगत बिना किसी परेशानी के पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सके।
इस अवसर पर गांव गेहरी मंडी की संगत ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से उन्हें पवित्र गुरुधामों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...