Site icon Dainik Savera Times

बरनाला से डेरा सिरसा सत्संग जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 30-35 लोग घायल

बरनाला से डेरा सिरसा सत्संग जा रही बस सड़क हादसे का शिकार हो गयी। बस में सवार 30-35 लोग जख्मी हुए है। आपको बता दे कि, सभी डेरा सिरसा के प्रेमी थे, जो शेरपुर और बरनाला से आज डेरा सिरसा में होने वाली सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कहा जा रहा कि इतना बड़ा हादसा ड्राइवर की गलती के कारण हुआ है।

ज़ख्मियों को बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में बस में सवार एक यात्री ने बताया कि आज वह शेरपुर से डेरा सिरसा सत्संग में जा रहे थे। जब वह बरनाला पहुंचे तो बरनाला से बस ड्राइवर ने बस स्टैंड के बैक साइड दाना मंडी साइड से बस निकालने की कोशिश की। जहां पर रास्ता बंद करके पोल लगे हुए हैं। परंतु बस ड्राइवर ने इस सब के जानते हुए पोल के साथ बस टकरा दी।

जिसके साथ बस में सवार बड़ी संख्या में सवारियां जख्मी हो गई, जिन्हें सिविल बरनाला में दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए सीधे तौर पर बस का ड्राइवर जिम्मेदार है। वही इस संबंध ज़ख्मियों को सिविल अस्पताल बरनाला में लाने वाले एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह एंबुलेंस के द्वारा 15- 20 ज़ख्मियों को शिमला अस्पताल में लाया गया है।
_

Exit mobile version