Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत वृंदावन-मथुरा रवाना हुई बस

bus-leaves-for-vrindavan-mathura-under-pilgrimage-scheme : बठिंडा। मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने आज मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा पर श्री वृंदावन धाम और मथुरा धाम ले जाने के लिए अपने वार्ड नंबर 46 से एक बस को हरी झंडी दिखाई।

इस मौके पर मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों की यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है।

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री एस. भगवंत सिंह मान और मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन का सुनहरा अवसर मिला है। मेयर ने रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ चेयरमैन राजन अमरदीप सिंह, पार्षद बलविंदर सिंह बाइंडर, पार्षद सोनी प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार, पंकज कुमार, यदविंदर सिंह मान और आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version