Site icon Dainik Savera Times

लोन करवाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए लेकर हुए रफूचक्कर

पटियाला: लोन करवाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर होने के मामले में थाना पातड़ां में शिकायतकत्र्ता अनंत लाल निवासी शेर सिंह कालोनी पातड़ां ने बताया कि कथित दोषियों मनप्रीत सिंह निवासी चड़क मौड़ सिंह बठिंडा, सेवक सिंह निवासी अकलिया मानसा ने शिकायतकत्र्ता को लोन करवाने का झांसा देकर उन्हें अपनी गाड़ी में बिठा कर एस बी आई बैंक जाखल रोड पातड़ां चले गए। शिकायतकर्ता के पास पहले ही 5 लाख रुपए थे, जो शिकायतकर्ता ने कथित दोषियों की गाड़ी में रख दिए। दोनों में से एक कथित दोषी गाड़ी में ही बैठा रहा और दूसरा कथित दोषी, शिकायतकर्ता वगैरह के साथ बैंक में चला गया और कुछ समय बाद वह भी बैंक में से बाहर चला गया। जब शिकायतकर्ता वगैराह ने बाहर जाकर देखा तो कथित दोषी पैसे ले कर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version