Site icon Dainik Savera Times

CM से बोले Hotelier and Industrialist Gautam Kapoor -पंजाब को पटरी पर लाने के लिए दो हाथ नहीं तीन से बजानी होगी ताली

जालंधर: पंजाब के बड़े होटेलियर व इंडस्ट्रलिस्ट गौतम कपूर ने मिलनी समारोह दौरान सीएम से इंडस्ट्री व होटेल्स इंडस्ट्री को आ रही दिक्कतों से रू-ब-रू करवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए अब दो हाथ से नहीं बल्कि तीन हाथ से ताली बजानी होगी। सरकार के साथ-साथ इंडस्ट्री व ब्यूरेक्रेट्स को भी पूरा योगदान देना होगा, तभी पंजाब आने वाले 10 साल में फिर से नंबर 1 राज्य बन जाएगा।

उन्होंन कहा कि जालंधर पंजाब का सैंटर प्वाइंट है और पंजाब के एक्सपोर्ट में भी इसका बड़ा योगदान है। सीएम भगवंत सिंह मान के इंडस्ट्री को प्रमोट करने के प्रयासों की सराहना करते हुए गौतम कपूर ने कहा कि पंजाब सरकार प्रयास अच्छे कर रही है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए जालंधर में एक कन्वैंशन सैंटर बनाने की जरूरत है। हाईटैक कन्वैंसन सैंट्रर का निर्माण किया जाए, जिसमें इंडस्ट्रलिस्ट एग्जीबीशन लगा सकें।

उन्होंने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए मांग की कि यह मीटिंगें कुछ महीनों के समय के बाद नियमित तौर पर करवाई जाएं। सोलर सिस्टम के मामले में इंडस्ट्री पर लगे 500 किलोवाट के कैप को लेकर भी गौतम कपूर ने मामला उठाया।

Exit mobile version