Site icon Dainik Savera Times

अमरीका में कांस्य पदक जीतने वाले राजेश शर्मा को कैबिनेट मंत्री बैंस ने किया सम्मानित

श्री आनंदपुर साहिब : गांव गंभीरपुर के एएसआई राजेश शर्मा द्वारा अमेरिका के अलबामा में आयोजित खेलों में जूडो में कांस्य पदक जीतकर गांव गंभीरपुर को मिले गौरव को ध्यान में रखते हुए गांव गंभीरपुर पहुंचने पर गांव की पंचायत व समस्त गांववासियों द्वारा राजेश शर्मा पुत्र जनक राज शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान गांव निवासी कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राजेश कुमार शर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि राजेश शर्मा की इस उपलब्धि से गांव गंभीरपुर का नाम विश्व स्तर पर सुर्खियों में आ गया है।

उन्होंने कहा कि गांव को मिले इस गौरव के लिए राजेश शर्मा व उनका पूरा परिवार बधाई का पात्र है और हमें इस नौजवान पर बहुत गर्व है। इस दौरान गांव गंभीरपुर की सरपंच एड. मीना कालिया ने कहा कि आज उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि गांव में पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की बदौलत गांव गंभीरपुर का नाम विश्व स्तर पर रोशन हुआ है और आज राजेश कुमार की बदौलत अमेरिका में मिला सम्मान सोने पर सुहागा के समान है। इस दौरान पंचायत ने राजेश कुमार शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें : जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई… पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से जीवित हूं, जानें नूपुर शर्मा ने ऐसा क्यों कहा       

Exit mobile version