Site icon Dainik Savera Times

सीचेवाल मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री Barinder Kumar Goyal ने प्रताप सिंह बाजवा को घेरा

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल पर की गई अनावश्यक टिप्पणियों को लेकर कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने विपक्ष के नेता की कड़ी निंदा की। गोयल ने जीरो आवर के दौरान बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी और इसके नेता बाबा सीचेवाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने ही 29 दिसंबर, 2018 को अधिसूचना जारी कर संत बलबीर सिंह सीचेवाल को पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया था।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि तब इन्होंने संत सीचेवाल की योग्यता पर सवाल क्यों नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि ये नेता केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आज बाबा सीचेवाल की योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पूरा पंजाब और दुनिया संत बलबीर सिंह सीचेवाल की पर्यावरणीय सोच और काबिलियत को स्वीकार करती है।

ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: कब से शुरू होगा अधिक मास, जानें इस दौरान क्या करें और किन कामों से रहें दूर

Exit mobile version