Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री Dhaliwal ने शराब दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये के चेक वितरित किए, मान सरकार ने 48 घंटे के भीतर दिया मुआवजा

अमृतसर: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा घोषित 10-10 लाख रुपये के चेक गुरुद्वारा भगत नामदेव जी मरड़ी में मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिवारों को वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपके परिवारों के जो कमाऊ सदस्य चले गए हैं, उनकी क्षति की भरपाई पैसों से नहीं की जा सकती, लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम जो कर सकते हैं, करें।

उन्होंने कहा कि परसों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस हादसे की खबर सुनने के कुछ ही घंटों के भीतर यहां पहुंच गए थे और आज मैं आपको उस सहायता राशि का चेक देने आया हूं जिसका उन्होंने आपके समक्ष दुख प्रकट करते हुए ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने 48 घंटे के अंदर अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा इसके इलावा जो व्यक्ति अस्पताल में है उंनका इलाज मुफ्त किया जाएगा और उन्हें दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले दिन हुई मौतों के संबंध में 22 लोगों के परिजनों को चेक वितरित कर दिए गए हैं तथा शेष पांच परिवारों को आगामी दिनों में चेक वितरित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: रंग लाई Raghav Chadha की मेहनत, ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर मिल रही 10 रुपये की चाय और 20 का समोसा

Exit mobile version