जंडियाला गुरु: लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज 15.50 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 6.5 करोड़ रु पए की लागत से विकास कार्य कराए। आज शुरू किए गए प्रमुख कार्यों में गांव दबुर्जी में 67 लाख रु पए, गांव सैदोके में 97 लाख रु पए, गांव खब्बे राजपूतां में 2 करोड़ 17 लाख रु पए तथा मेहता चौक में 86 लाख रु पये के कार्यों के अलावा अन्य गांवों में भी कार्य शुरू किए गए। इस अवसर पर गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है, जिसके कारण खजाने ने आपके प्रति मुंह खोल दिया है।
उन्होंने कहा कि आपने पिछली सरकारों का शासन भी देखा है, जिन्होंने गांवों तथा गांव के स्कूलों की भी सुध नहीं ली। आज आपके द्वारा बनाई गई आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब का एक-एक पैसा आप पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की इच्छा पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की है। उन्होंने कहा कि गांवों में गंदे पानी की निकासी, खेल के मैदानों का विकास, कचरा प्रबंधन कार्य तथा गांवों में बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना आज हमारी प्राथमिकताएं हैं।