Site icon Dainik Savera Times

जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री Harjot Bains ने सुनीं समस्याएं, शिकायतों का मौके पर किया निपटारा

नंगल : पंजाब के शिक्षा मंत्री एवं हलका श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने अपने निवास स्थान 2 आर.वी.आर नंगल में सप्ताहिक प्रोग्राम साड्डा एम.एल.ए साड्डे विच के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और जो थोड़ी बहुत समस्याएं रह गई उन्हें समय सीमा के अंदर हल करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत गांवों की नुहार बदलने के लिए निजी तौर पर लोगों के साथ संपर्क किया जा रहा है।

वहीं रोजाना सुबह दरिया के किनारों पर जाकर बाढ़ की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यो का जायजा भी लिया जा रहा है। सड़कों, गलियों, नालियों, तालाबों की सफाई, जल सप्लाई व गंदे पानी की निकासी के चल रहे कार्यो की रफ्तार को और गति दी गई है। उन्होंने कहा कि जो इलाका वासी इस सप्ताहिक प्रोग्राम में पहुंच रहे हैं, उनकी मुश्किलों का हल करके हम अपने वायदे पूरे कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब आम लोगों को कार्यालयां के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।

उन्होंने कहा मेरी इलका निवासियों से अपील है कि वह बेजिझक अपने गांवों के सांझे मसले व निजी मुश्किलें इस सप्ताहिक प्रोग्राम में आकर मेरे ध्यान में लाएं ताकि उनका निपटारा किया जा सके। इस मौके पर डा. संजीव गौतम चेयरमैन गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी राम कुमार मुकारी सचिव, दीपक सोनी मीडिया कोआर्डीनेटर, जसपाल ढाहे सरपंच, दीपक बास, पंमु ढिल्लों, एडवोकेट निशांत गुप्ता, रोहित कालिया प्रधान ट्रक यूनियन नंगल, सुमित तलवाड़ा, सर्वजीत भटोली, जग्गा बहलु, मनजोत राणा, सुखविंदर सेखों, दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, 2030 तक भारत बने ग्लोबल हब: राजनाथ सिंह

Exit mobile version