
पठानकोट/सरना: पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मंगलवार को विधानसभा हलका भौआ के विभिन्न गांवों कोलियां, फत्तोचक्क, रतड़वां, फतेहपुर और छोटा तलूर का दौरा किया। इस दौरान आयोजित लोक मिलनियां कार्यक्रमों में उन्होंने गांववासियों की समस्याएं सुनीं तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का उनके घर-द्वार तक पहुंचकर निर्धारित समय के भीतर समाधान करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।
इसी कड़ी के तहत गांव-गांव लोक मिलनियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव नहीं होता, उनके संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं।