Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने नारंगपुर से गुजरां लाहड़ी व सिंबली से नौशहरा सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

पठानकोट: भोआ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।जिसके तहत शुक्रवार को नारंगपुर से गुजरां लाहड़ी, सिम्बली से नौशहरा तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने गांव नारंगपुर में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के बाद दी। इस अवसर पर ठाकुर मनोहर सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी नरोट जैमल सिंह, नरेश सैनी जिला अध्यक्ष बी.सी. विंग, पवन कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, संदीप कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, भूपिंदर सिंह, सरपंच पुष्पा देवी, योध राज, रिंकू काटल अध्यक्ष यूथ क्लब नारंगपुर, पुष्पिंदर सिंह पंचायत सदस्य, ओंकार चंद पंचायत सदस्य, नीटू देवी पंचायत सदस्य, हरचंद पंचायत सदस्य, नरिंदर जस्सल, गोबिंद सिंह, मुनीष कुमार, धर्मपाल, तुलसी दास, जगदीस राज, मनमोहन सिंह सरपंच छावला, बंटी डिपो होल्डर और अन्य आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। जिसके तहत भोआ विधानसभा क्षेत्र में 74 सड़कें ऐसी हैं जिनका नवीनीकरण किया जाना है और पिछले कुछ दिनों से भोआ विधानसभा क्षेत्र के अंदर लगातार सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज नारंगपुर से गुजरां लाहड़ी, सिंबली से नौशहरा तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासियों ने उन्हें बताया कि इस सड़क का निर्माण पिछले 18-20 वर्षों से नहीं हुआ है और सड़क की हालत ऐसी है कि लोगों ने इसका उपयोग करना बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार ने सड़क निर्माण कार्य के लिए करोड़ों रुपए आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर भी लगभग 3 करोड़ 36 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं। उन्होंने इस अवसर पर सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार को भी निर्देश दिए कि पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई राशि का एक-एक पैसा सड़क के निर्माण पर खर्च किया जाए तथा अच्छी गुणवत्ता व कुशल सड़क का निर्माण करके क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाए।

ये भी पढ़ें :- CBSE 10th Result 2026: मिडिल ईस्ट के CBSE छात्रों के लिए राहत: नई रिजल्ट स्कीम हुई जारी

Exit mobile version