Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री Kuldeep Dhaliwal में स्ट्रीट लाइट के लिए 92 लाख की राशि की जारी

अमृतसर: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला में शहर की सड़कों से कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए नए ट्रैक्टर को सौंपते हुए कहा कि शहर में लगने वाली करीब 200 स्ट्रीट लाइटों के लिए विभाग को 92 लाख रु पए की राशि जारी की है,आने वाले दिनों में इसका काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अत्याधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी। धालीवाल ने कहा कि इसके अलावा सरकार शहर की सड़कों और गलियों के लिए 9 करोड़ रु पए की राशि जारी कर रही है, जिससे बाकी गलियों और सड़कों का काम पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय विभाग को आने वाले दिनों में शहर की सफाई के लिए 2 मशीनें मिलेंगी, जिससे गलियों और सड़कों की सफाई करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा शहरवासियों के घरों से कूड़ा उठाने के लिए संबंधित एजैंसी को काम आबंटित कर दिया गया है, जो जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।

Exit mobile version