Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

कैबिनेट मंत्री Kuldeep Singh Dhaliwal ने ‘जनता दरबार’ के दौरान लोगों की 250 से अधिक शिकायतें सुनी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के साथ किये वादों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयत्न रही है। उन्होंने बताया पंजाब सरकार आम लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीते 10 महीनों के दौरान कृषि, उद्योग, शिक्षा और सेहत, रोज़गार के क्षेत्र में संजीदगी के साथ काम किया है और लोक हित के यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

यह प्रगटावा पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, कृषि और किसान कल्याण और प्रवासी भारतीय मामलों के बारे मंत्री ने आज विकास भवन, एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में करवाए साप्ताहिक ‘जनता दरबार’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनने के मौके पर किया।

धालीवाल ने सम्बन्धित मुख्यालय, चंडीगढ़ और ज़िला अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतों और समस्याओं का निपटारा बिना देरी के करना यकीनी बनाया जा रहा है। धालीवाल ने आगे बताया कि आज 263 मामलों की सुनवाई की गई है और मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को फ़ोन के द्वारा निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने अपने विभागों से सम्बन्धित कर्मचारियों/ अधिकारियों को लोक हित में मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए कहा।

Exit mobile version