Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री Meet Hayer ने फाजिल्का में फहराया तिरंगा झंडा, शहीदों की समाधि पर किया नमन

फाजिल्काः 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने फाजिल्का के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली और शानदार मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। मीत हेयर ने 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और रंगला पंजाब के बने के सीएम मान के सपने को साकार करने का वादा किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा फहराने से पूर्व मीत हेयर ने शहीदों की समाधि आसफवाला में शहीदों को नमन भी किया। इस मौके पर विधायक जगदीप कांबोज गोल्डी, अमनदीप सिंह गोल्डी, उपायुक्त डा. सेनू दुग्गल और एसएसपी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

इस मौके पर मीत हेयर ने फाजिल्का में बसंत पंचमी समारोह के दौरान शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पारंपरिक पतंग उड़ाई और चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार चाइना डोर से होने वाले नुकसान को लेकर काफी गंभीर है और इसकी खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

Exit mobile version