Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की अरदास

September 26, 2026

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की अरदास

जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के पवित्र अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेककर बाबा सोढल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए अरदास की।

मंदिर में पहुंचने पर मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और बाबा सोढल जी के समक्ष पंजाब की तरक्की, अमन-शांति तथा लोगों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का पवित्र मेला लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा सोढल जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर उनके साथ जालंधर के मेयर विनीत धीर, आम आदमी पार्टी की नेता राजविंदर कौर, नितिन कोहली, चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल, मुकेश सेठी, हरसिमरन सिंह बंटी और नरिंदर सग्गू सहित कई अन्य शख्सियतें मौजूद रहीं।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की संगत को बधाई देते हुए सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को मेले की धार्मिक परंपराओं के साथ जुड़कर बाबा सोढल जी का आशीर्वाद लेने की शुभकामनाएं भी दीं।

📍 Location: सिद्ध बाबा सोढल मदिर (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें