Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना से ‘खेडां वतन पंजाब दिया’ किया लॉन्च

लुधियाना: कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दिया’ जैसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पंजाब सरकार का उद्देश्य ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है।

कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्कल, खोख-कोह, पुरुष टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल स्मैशिंग और वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30, 31-40, 41-50, 51-60, 61-70 और 70 से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले तथा बिजली मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने शनिवार को खन्ना के नरेश चंद्र स्टेडियम में ‘खेडां वतन पंजाब दिया-2026’ सीजन चार का उद्घाटन किया। इन ब्लॉक स्तरीय खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताएं 12 से 14 सितंबर तक खन्ना में आयोजित की जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5 सितंबर को बठिंडा में इन खेलों का उद्घाटन किया था, जबकि समापन समारोह 29 नवंबर को पटियाला में होगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version