Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कलकत्ता का हथियार जब्त होने की कहानी झूठी, पुलिस ने की पुष्टि; कांग्रेसी नेता फैला रहे थे अफवाह : नील गर्ग

October 7, 2025

कलकत्ता का हथियार जब्त होने की कहानी झूठी, पुलिस ने की पुष्टि; कांग्रेसी नेता फैला रहे थे अफवाह : नील गर्ग

चंडीगढ़/जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सुख¨वदर सिंह कलकत्ता की हत्या संबंधी कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाई जा रही राजनीतिक साजिश और गलत जानकारी का पर्दाफाश किया है। आप नेताओं नील गर्ग और बलतेज पन्नू ने कांग्रेस लीडरशिप, खासकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाया कि वह सच्चाई के साथ खड़े होने की बजाय राजनीतिक लाभ के लिए एक परिवार के दुख का फायदा उठा रहे हैं। आप नेता नील गर्ग ने सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि बड़े दुख की बात यह है कि एक नौजवान की मौत पर कुछ नेताओं द्वारा राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठी कहानी बनाने की शर्मनाक कोशिश की गई है।

गर्ग ने कहा कि पिछले 2 दिनों से कुछ नेता पंजाब में अफरा-तफरी मचाने, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, किसी के दुख से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह राजनीति नहीं, बल्कि मानसिक दीवालियापन है। ‘आप’ प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह डिम्पी बावा की पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के साथ तस्वीरें दिखाते हुए कांग्रेस का उसके साथ संबंध का पर्दाफाश किया। पन्नू ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने सत्ताधारी पार्टी पर झूठे दोष लगाए, पर हकीकत यह है कि दोषी डिम्पी बावा राजा वड़िंग का करीबी साथी है। पंजाब कांग्रेस मुखी के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है।

झगड़े के पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए, पन्नू ने कहा कि सुखविंदर सिंह कलकत्ता और डिम्पी बावा दोनों एक ही गांव के थे और उनकी निजी और राजनीतिक दुश्मनी 2018 के सरपंच चुनावों से शुरू हुई थी, जब डिम्पी बावा की पत्नी ने सुखविंदर की मां के विरुद्ध चुनाव लड़ा था और हार गई थी। पंचायती जमीन, पेड़ों की कटाई और गांव के मामलों के विवादों ने उनकी दुश्मनी को और गहरा कर दिया, जिस कारण यह दुखदायी घटना हुई। पन्नू ने आगे कहा यह एक बड़ा उदाहरण है कि लम्बे समय से चली आ रही गांव-स्तरीय राजनीतिक दुश्मनी कितनी घातक हो सकती है। पर इसको कानून व्यवस्था के मुद्दे में बदलना या ‘आप’ सरकार को दोषी ठहराना सरासर गलत है।

ये भी पढ़ें: SP केके बिश्नोई की दुल्हनिया बनेंगी IPS अंशिका वर्मा, जानें कैसे शुरू हुई Love story

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें