Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

PG के बाथरूम में कैमरा लगा सहेलियों की बनाती थी अश्लील वीडियो, लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

November 29, 2023

PG के बाथरूम में कैमरा लगा सहेलियों की बनाती थी अश्लील वीडियो, लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

चंडीगढ़ : PG के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा दूसरी लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह मामला चंडीगढ़ का बताया जा रहा है, जहां लड़कियों के PG के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा था। यह कैमरा गीजर के ऊपर छुपाया गया था, जिसे वहीं रहती एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर लगाया था। जैसे ही कैमरे के बारे में खुलासा हुआ तो लड़की ने PG के मालिक को बताया और पुलिस में भी शिकायत दी।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए साथ रहने वाली एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने ही 3 दिन पहले यह कैमरा बाथरूम में लगाने के लिए दिया था। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। पुलिस यह पता कर रही है कि यहां से कितने वीडियो बने और वह कहां स्टोर किए गए हैं या किसे भेजे गए हैं।

आरोपी लड़की उत्तर प्रदेश से यहां पर IELTS की तैयारी करने आई हुई है। PG में 5 लड़कियां रहती है और सभी का एक ही कॉमन बाथरूम है। पुलिस को शिकायत देने वाली लड़की ने बताया कि वह अंधेरे में बाथरूम यूज करने गई थी। तभी उसने देखा कि गीजर के ऊपर कुछ चमक रहा है। जिसके बाद उसने अन्य लड़कियों को बुलाया और देखा की यह एक कैमरा है। उन्होंने इसकी शिकायत मालिक को दी। जब पुलिस को बलाया गया तो पूछताछ में पता चला कि यहां लड़कियों के अलावा कोई दूसरा नहीं जा सकता। पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की तो पता चला कि यह कैमरा किसी लड़की ने ही लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लड़की ने सब बता दिया।

आरोपी लड़की ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड अमित हांडा सेक्टर-20 में रहता है। उसके कहने पर ही उसने यह हिडन कैमरा लगाया। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोई वीडियो बना है या नहीं। अगर वीडियो बने हैं तो कितने बने हैं और वह किसे भेजे गए। इसको लेकर दोनों के मोबाइल की फॉरेंसिक लैब से जांच कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें