Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में नहर में पड़ा कटाव समय रहते भरा, बचा बड़ा नुकसान

September 20, 2026

अमृतसर में नहर में पड़ा कटाव समय रहते भरा, बचा बड़ा नुकसान

Canal Breach Plugged in Amritsar : अमृतसर। अपर बारी दोआब नहर में कटाव की सूचना मिलते ही विधानसभा हलका अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर मौके पर पहुंचे और नहरी विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर युद्धस्तर पर बचाव एवं मरम्मत कार्य शुरू करवाया। त्वरित कार्रवाई के चलते कटाव समय रहते भर दिया गया और आसपास के रिहायशी इलाकों में नहरी पानी घुसने से संभावित नुकसान बच गया।

डॉ. निज्जर बचाव कार्य पूरा होने तक मौके पर मौजूद रहे और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा। नहरी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई के चलते कटाव को समय रहते भर दिया गया। इससे नहरी पानी के आसपास के रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने तथा लोगों के घरों और संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाया जा सका। डॉ. निज्जर ने कहा कि नहर में कटाव पड़ने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. निज्जर द्वारा कटाव को भरने के कार्य में जुटे स्वयंसेवकों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। इलाका निवासियों ने नहर में कटाव पड़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तत्काल तालमेल बनाए रखने के लिए डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक निज्जर के पी.ए. मनप्रीत सिंह, बलजीत सिंह रिंकू, चेयरमैन मंडी बोर्ड अमृतसर, रविशेर सिंह, गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह भालू, जुगनू, मनजीत कौर, जसवंत सिंह, सुखबीर सिंह, पप्पू सुल्तानविंड, हरप्रीत सिंह शैमी, गुरजंट सिंह चिंटू, अमनदीप सिंह रामगढ़िया, चेयरमैन रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड, अमृतसर तथा काउंसलर हिम्मत सिंह भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें