Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में नहरी पानी के बुनियादी ढांचे नहरों और नालों को मज़बूत किया जायेगा: Chetan Singh Jouramajra

February 20, 2024

पंजाब में नहरी पानी के बुनियादी ढांचे नहरों और नालों को मज़बूत किया जायेगा: Chetan Singh Jouramajra

बल्लूआना: पंजाब के जल संसाधन और बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज यहाँ बल्लूआना हलके के गाँव आज़मवाला में नई बनने वाली आज़मवाला माइनर के कार्य का नींव पत्थर रखा। साढ़े 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 13.41 किलोमीटर लंबे इस माइनर से 13,685 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और टेलों तक पूरा पानी पहुँचना सुनिश्चित बनेगा।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में नहरी ढांचे को पुनः सुरजीत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 14 हज़ार किलोमीटर लम्बे नहरों और नालों की बहाली की गई है या उनको मज़बूत किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि नहरी पानी का प्रयोग ज़्यादा किया जाए तो भूजल को बचाया जा सकता है और खेती में इस्तेमाल की जाने वाली बिजली की भी बचत होती है।

उन्होंने किसानों को ड्रिप इरीगेशन प्रणाली अपनाने का आह्वान भी किया, जिसके लिए पंजाब सरकार सब्सिडी भी दे रही है। कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जहाँ मेरिट के आधार पर 40 हज़ार नौकरियाँ दी हैं, वहीं हर वर्ग की भलाई के लिए योजना बनाकर लागू की हैं।

इससे पहले हलका बल्लूआना के विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिऱ ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा हलका बल्लूआना में 800 करोड़ से ज़्यादा के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके में नहरी पानी की मुख्य माँग थी, जिसको पंजाब सरकार द्वारा बाखूबी पूरा किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर किन्नू बाग़बानों की बात करते हुए कहा कि इस बार किन्नू की बंपर फ़सल हुई है और ज़्यादा उत्पादन होने के कारण किसानों को पूरी कीमत नहीं मिल रही थी। जिसके मद्देनजऱ मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब एग्रो द्वारा किन्नू की खरीद शुरू करके मिड डे मील में किन्नू भेजा जा रहा है ताकि किसानों को उनकी फ़सल की पूरी कीमत मिल सके।

इस मौके पर चेयरमैन जिला योजना बोर्ड श्री सुनील सचदेवा, चेयरमैन मार्केट कमेटी गिद्दड़वाहा श्री प्रितपाल शर्मा, जि़ला योजना बोर्ड श्री मुक्तसर साहिब के चेयरमैन सुखजिन्दर सिंह कौणी, श्री धर्मवीर गोदारा, श्रीमती पूजा लूथरा, तेजबीर सिंह बराड़ समेत सिंचाई विभाग के कार्यकारी इंजीनियर श्री सुखजीत सिंह के अलावा उनके विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। इलाके के किसानों ने इस नहर के नवीनीकरण के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और सिंचाई मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें