Dainik Savera Times

3336 उम्मीदवारों में होगी चुनावी जंग, 1172 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापिस

Candidates Withdrew their Nominations : नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए 4947 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें से जांच के बाद 4508 उम्मीदवार ही योग्य पाए गए। नामांकन वापिस लेने के दिन 1172 उम्मीदवारों ने अपना नाम उम्मीदवारों की लिस्ट से कटवा लिया, जिसके बाद अब 21 दिसंबर को होने वाले चुनाव में 3336 उम्मीदवार मैदान में रह गए है।

21 दिसंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन वोटिंग के बाद वोटों की गिनती भी की जाएगी और चुनावों के नतीजे घोषित किये जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा की धार्मिक गतिविधियों को देखते हुए 21 दिसंबर का दिन चुना गया है। शहरी क्षेत्रों में वोटिंग के लिए 1 घंटे का अतरिक्त समय दिया गया है।

वोटरों की संख्या
कुल वोटरों की संख्या लगभग 37.32 लाख है। जिसमें पुरुष वोटर 19.55 लाख, 17.75 लाख महिला, 204 ट्रांसजेंडर हैं।

 

 

 

 

 

 

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
आयोग ने कहा है कि चुनावों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। सिंगल पोलिंग स्टेशन पर 3, डबल पोलिंग स्टेशन पर 4 सुरक्षा बल तैनात होंगे। यदि आवश्यकता हुई तो सुरक्षा बालों की संख्या बढ़ाई जाने के भी निर्देश जारी किये गए है।

Exit mobile version